ग्राहकी कमजोर रहने से इंदौर मंडी में चना कांटा, तुअर व तुअर दाल के भाव में गिरावट

0
246

इंदौर। स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में सोमवार को ग्राहकी कमजोर रहने से चना कांटा 100 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट शनिवार की तुलना में रही। आज तुअर की दाल 150 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन: चना (कांटा) 4900 से 4925, मसूर 5850 से 5900, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 6000 से 7000, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7100 से 7300, तुअर (कर्नाटक) 7300 से 7400, मूंग 7000 से 8000, मूंग हल्की 6500 से 7000, उड़द 6800 से 7200, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8900 से 9000 तुअर दाल फूल 9400 से 9600, तुअर दाल बोल्ड 9900 से 10700, आयातित तुअर दाल 8100 से 8200, चना दाल 6200 से 6700, मसूर दाल 7600 से 7900, मूंग दाल 9600 से 9900, मूंग मोगर 10000 से 10300, उड़द दाल 8400 से 8700, उड़द मोगर 9000 से 9300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 11000 से 12000, तिबार 9000 से 9500, दुबार 8000 से 8500, मिनी दुबार 7000 से 7500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2600 से 2800, हंसा सफेद 2400 से 2500, पोहा 3800 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।