बाजार में 3 महीने की बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 981 अंक टूट कर 60 हजार से नीचे बंद

0
173

मुंबई। चीन में कोरोना बढ़ने और भारत सरकार की ओर से फिर सख्ती लागू किए जाने की खबरों का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर नजर आया।  हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। लगातार चौथे कारोबारी सेशन में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार के बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 980.93 अंकों की गिरावट के साथ 59,845.29 अंकों पर बंद हुआ।

वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 320.55 अंकों की गिरावट के साथ 17,806.80 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में यह पिछले तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक निफ्टी 740 अंकों की गिरावट के साथ 41668 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में तो 3.76 फीसदी यानी 1179 अंकों की गिरावट आई और यह 30157 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में आज टाइटन को छोड़कर बाकी सभी शेयर लाल निशान में थे। सबसे अधिक गिरावट टाट स्टील, टाटा मोटर्स, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, विप्रो, इंडइंड बैंक, रिलायंस, एलए़डंटी, मारुति सुजुकी, आईटीसी, टेक महिंद्रा का नाम सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में शामिल था।