सेंसेक्स 274 अंक उछल कर 61,400 के पार और निफ्टी 8,244 बंद

0
209

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में आज का दिन निवेशकों के लिए मुनाफे वाला रहा। बाजार सपाट खुलने के बाद अपने दिन के सबसे उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 274 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 61,418 अंक पर और एनएसई निफ्टी 84 अंक या 0.46 प्रतिशत 18,244 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी इंडेक्स में रियल्टी और एनर्जी को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, सरकारी बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक बढ़त हुई है। एनएसई पर 925 शेयर बढ़त के साथ, जबकि 1064 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

टॉप लूजर्स और गेनर्स: निफ्टी में इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, एचडीएफसी लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन कंपनी, अदाणी पोर्ट, डिवीज लैब्स, यूपीएल, अपोलो हॉस्पिटल, इंफोसिस, ग्रासिम, टीसीएस, ब्रिटानिया, एलएंडटी, टाटा स्टील और आईटीसी तेजी के साथ बढ़त के साथ बंद हुआ है। बीपीसीएल, नेस्ले, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स,सिप्ला और बजाज ऑटो गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

विदेशी बाजारों का हाल: एशिया में टोक्यो और शंघाई के बाजार तेजी के साथ बंद हुए हैं, जबकि हांगकांग और सियोल के बाजारों में बिकवाली देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक बड़े यूरोपीय बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट हुई थी।