मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कोटा-बारां प्रवास पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0
195

कोटा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को बारां के दौरे पर रहेंगे और रात्रि विश्राम कोटा में करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी गहलोत के साथ बारां आएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत आज दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर से रवाना होकर तीसरे पहर 3.30 बजे बारां पहुंचेंगे, जहां वे श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। बाद में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। गहलोत शाम को 6 बजे सड़क मार्ग से बारां से रवाना होकर 7 बजे कोटा सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कि गहलोत अपने कोटा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।