फेड रिजर्व के फैसले से सेंसेक्स 147 अंक गिरकर 59308 पर, निफ्टी 17700 से नीचे

0
169

मुंबई। फेड रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के फैसले का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। फ़िलहाल सेंसेक्स 147.92 अंक गिरकर 59,308.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 35.55 अंक लुढ़ककर 17,682.80 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिख रही है।

अमेरिका में फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद वहां के बाजार को झटका लगा है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है। ब्याज दरों को बढ़ाकर 3.2 फीसदी कर दिया गया है। इससे बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई और बाजार दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ।

डाऊ जोंस 522 अंक गिरकर 30184 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 205 अंक टूटकर 11,220 अंकों पर बंद हुआ। एसएंडपी भी दो प्रतिशत तक टूटा है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट दिख रही है। एजीएक्स निफ्टी करीब 130 अंक लुढ़क कर 17600 पर पहुंच गया।