रेलवे ग्रुप डी फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

0
205

नई दिल्ली। RRB Group D Phase 2 Admit Card 2022: रेलवे ग्रुप डी फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 1 लाख से अधिक पदों वाली ग्रुप डी (आरआर लेवल 1) भर्ती (CEN No.RRC-01/2019 Level 1) के अंतर्गत फर्स्ट राउंड के कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी) के दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड आज डाउनलोड किए जा सकते हैं।

बोर्ड द्वारा दूसरे चरण की ग्रुप डी (लेवल 1) परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त से 8 सितंबर 2022 तक विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किए जाने की घोषणा की गई है। आरआरबी ने इससे पहले रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के दूसरे चरण के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी के लिए स्लिप 18 अगस्त को जारी करते हुए घोषणा की थी कि उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आवंटित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले से डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें रेलवे ग्रुप डी फेज एडमिट कार्ड डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों को आरआरबी ने ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) सीबीटी के दूसरे चरण में सम्मिलित होने के लिए तिथियां आवंटित की हैं, उन्हें अपना आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए अपने सम्बन्धित जोन के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड/एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देख और प्रिंट कर सकेंगे।

RRB ग्रुप D फेज 2 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक
उम्मीदवारों को अपना आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के बाद इसकी अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए और यदि नाम या अन्य विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो इसके बोर्ड के संज्ञान में तुरंत लाना चाहिए।