लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 564 अंक गिरकर 54,270 पर

0
434

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 612 अंक या 1.12 फीसदी टूटकर 54,223 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174 अंक या 1.06 फिसलकर 16,237 के स्तर पर खुला। बाजार में कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद सेंसेक्स 845 अंक गिर गया और 54 हजार के नीचे आ गया। इस समय सेंसेक्स 564.75 अंक लुढ़क कर 54,270.83 और निफ़्टी 170.20 अंक फिसल कर 16,241.05 पर कारोबार कर रहा है।बाजार खुलने के साथ लगभग 816 शेयरों में तेजी आई, 1434 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शुक्रवार को सेंसेक्स 866 अंक गिरकर बंद हुआ था
बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 272.40 अंक लुढ़ककर 16,411.25 अंक पर बंद हुआ था।