सेंसेक्स 237 अंक लुढ़क कर 58,400 और निफ्टी 17,500 के नीचे बंद

0
201

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 237.44 (0.41%) अंक की गिरावट के साथ 58,338.93 पर और निफ्टी 54.65 (0.31%) अंको की गिरावट के साथ 17,475.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त सन फार्मा, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, NTPC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयर में रही। जबकि भारतीय एयरटेल,मारुति, कोटक बैंक टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, HDFC और नेस्ले इंडिया के शेयर में गिरावट रही। सेंसेक्स 334 अंक की बढ़त के साथ 58,910 पर खुला जबकि निफ्टी 15 अंको की बढ़त के साथ 17,599 पर खुला।

मिडकैप में गिरावट और स्मॉल कैप में गिरावट
BSE के मिडकैप में मामुली गिरावट है जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। मिडकैप में रुचि सोया, इंडिया होटल, अपोलो हॉस्पिटल, वरुण बिवरेज, ACC और IRCTC स्टॉक्स में बढ़त है। जबकि आशोक लेलैंड, नौकरी, आइडिया और क्रिसिल में गिरावट है। स्मॉल कैप में अपोलो पाइप, गांधी ट्यूब, आनंद राठी, आवंती जैसे शेयर्स में तेजी है।

मेटल, PSU बैंक और आईटी सेक्टर में बढ़त
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में 6 में बढ़त और 5 में गिरावट है। इसमें मेटल में सबसे ज्यादा बढ़त है। वहीं रियल्टी, आईटी, PSU बैंक, फार्मा में मामूली बढ़त है। मीडिया, ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में गिरावट है।