सेंसेक्स 566 अंक की गिरावट के साथ फिर 60 हजार से नीचे आया

0
145

मुंबई। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 566 (0.94%) अंक की गिरावट के साथ 59,610.41 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 149 अंक (0.83%) की गिरावट रही। यह 17,807 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा खरीदारी बैंक और FMCG स्टॉक्स में दिखी। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और आईटी इंडेक्स में रही।

सेंसेक्स 361 अंक (-0.72%) की गिरावट के साथ 59,815 पर खुला जबकि निफ्टी में 115 (0.53%) अंक फिसलकर 17,842 पर खुला। सेंसेक्स ने का 59,941.57 ऊपरी और 59,509.84 का निचला स्तर बनाया।

सेक्टोरल के 7 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 7 इंडेक्स में गिरावट और 4 में बढ़त है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं मीडिया, मेटल, फार्मा और PSU बैंक के स्टॉक्स फ्लैट हैं। इसी के साथ बाद आईटी, FMCG और ऑटो में भी गिरावट है।

मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में मामूली बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 33.83 अंक (0.13%) की बढ़त के साथ 25,106.27 पर कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी 42.73 अंक (0.14%) की तेजी के साथ 29,625.22 पर है। मिडकैप में IDBI (8.08%), इंडियन होटल (6.32%), अडाणी पावर (4.98%) टाटा पावर (3.64%) और आइडिया (2.32%) की बढ़त है। स्मॉलकैप में स्वान एनर्जी, ऑन मोबाइल, रेणुका, सस्ता सुंदर में 19-8% की तेजी है।