सेंसेक्स 435 अंक फिसल कर 60,176 के स्तर पर बंद, निफ्टी 18 हजार के नीचे

0
157

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबार दिन मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435 अंक फिसलकर 60,176 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96 अंक की गिरावट के साथ एक बार फिर 18 हजार के स्तर के नीचे आ गया। निफ्टी सूचकांक 17,957 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांकों ने धीमी शुरुआत की थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 175 अंक की बढ़त के साथ 60,786 पर खुला। आज सेंसेक्स ने 60,786.07 का ऊपरी और 60,067.18 का निचला स्तर बनाया। वहीं NSE का निफ्टी भी 27 अंको की बढ़त के साथ 18,080 पर खुला। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट HDFC, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक के स्टॉक्स में दिखी।

सेक्टोरल के 5 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेकस में 5 इंडेक्स में बढ़त और 6 में गिरावट रही। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। मीडिया, वहीं सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो इंडेक्स में 1.23% की रही। इसके बाद आईटी, FMCG, फॉर्मा और मेटल के इंडेक्स में बढ़त रही।

मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 157.24 अंक (0.64%) की तेजी के साथ 24,911.82 पर कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी +483.01 अंक (1.68%) की तेजी के साथ 29,182.42 पर है। मिडकैप में बजाज होल्डिंग (3.97%), JSW एनर्जी (2.44%), यूनियन बैंक (1.56%) गोडरेज (2.36%) और बैंक इंडिया (3.15%) बढ़त में हैं। स्मॉलकैप में यूनीकेम लेबोरेटरीज, DBL, IOLCP और GMM में 13-7% की तेजी में है।