E20 फ्यूल से दौड़ने वाली MG की ये SUV भारत में लॉन्च, कीमत 14 लाख से भी कम

0
10

नई दिल्ली। अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और फीचर से भरपूर SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि JSW MG मोटर इंडिया ने 2025 MG हेक्टर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। लेकिन, सबसे बड़ी बात ये है कि अब ये SUV E20 पेट्रोल के लिए कंप्लायंट हो चुकी है। यानी यह 20% एथनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर भी आराम से चलेगी।

E20 का मतलब है कि ऐसा पेट्रोल जिसमें 20% एथनॉल और 80% रेगुलर पेट्रोल मिलाया गया हो। भारत सरकार की तरफ से 1 अप्रैल 2025 के बाद बनी सभी पेट्रोल कारों के लिए E20 कंप्लायंट होना जरूरी कर दिया गया है। MG हेक्टर अब इस नए फ्यूल स्टैंडर्ड को सपोर्ट करती है, जिससे यह कार पर्यावरण के लिए बेहतर और भविष्य के लिए तैयार है।

मिडनाइट कार्निवल ऑफर
MG हेक्टर (Hector) के साथ इस बार कंपनी ने खास मिडनाइट कार्निवल (Midnight Carnival) भी लॉन्च किया है, जो जून 2025 तक हर वीकेंड रात 12 बजे तक शोरूम खुले रहने की सुविधा देता है।

5 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस
इस कैम्पेन में मिलने वाले जबरदस्त फायदे की बात करें तो इसमें 4 लाख तक के कुल बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसके तहत 2 साल की अतिरिक्त वारंटी (या 1 लाख किमी) मिल रही है। वहीं, कुल 5 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस मिल रहा है। इसके अलावा RTO फीस पर 50% छूट मिल रही है। साथ ही MG एक्सेसरीज पर ऑफर दे रही है। इसके 20 खुशकिस्मत खरीदारों को लंदन ट्रिप का मौका मिल सकता है।

क्यों चुनें MG हेक्टर
इस एसयूवी में स्टाइलिश और दमदार लुक मिलता है। ये एसयूवी पावरफुल इंजन ऑप्शन से लैस है। इसमें फीचर्स की भरमार है। सबसे खास बात यह है कि अब ये E20 फ्यूल के लिए तैयार है। इसमें कम कीमत में जबरदस्त बेनिफिट्स मिल रहे हैं।