Kota Mandi: लिवाली के अभाव में कोटा मंडी में सरसों, चना मंदा रहा

0
26

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को लिवाली के अभाव में सरसों 50 रुपए, चना 25 रुपये मंदा रहा। मंडी में सभी कृषि जिन्सो की मिलाकर करीब डेढ़ लाख कट्टे और लहसुन की 16000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया 2400 से 2751 ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4000 से 4500, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2000 से 2300, जौ 1800 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगन्धा 2200 से 2551, धान (1509) 2200 से 2751 धान (1718) 2800 से 3251,धान पूसा 2700 से 2851 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3800 से 4351, सरसों नई 5500 से 6000, अलसी 6000 से 6500 तिल्ली 8500 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 7200, उड़द 4000 से 7200, चना देशी 5000 से 5371, चना मौसमी 5000 से 5400, चना पेप्सी 5200 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन के भाव 2000 से 9500 मैथी 4000 से 4700 कलौंजी 13000 से 17850 रुपये प्रति क्विंटल। धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500 धनिया नया ईगल 6500 से 7000 रंगदार 7100 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।