GATE Result 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया गेट का परिणाम

0
246

नई दिल्ली। 2022 (GATE 2022) का परिणाम जारी कर दिया है। अब यह संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना GATE 2022 का परिणाम IIT Kharagpur की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।

आईआईटी खड़गपुर की ओर से GATE 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था। परिणाम से पहले आईआईटी खड़गपुर ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही परिणाम जारी किए गए हैं।

इस तारीख को जारी होंगे स्कोरकार्ड
GATE 2022 के परिणाम जारी हो गए हैं। हालांकि, इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने स्कोरकार्ड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आईआईटी खड़गपुर छात्रों को स्कोरकार्ड 21 मार्च, 2022 को जारी करेगा। छात्र इससे पहले अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें और इसे संभाल कर रखें। गेट के स्कोरकार्ड की वैद्यता 3 वर्षों के लिए होगी।

GATE Result 2022: चेक करें अपना परिणाम

परिणाम चेक और डाउनलोड ऐसी करें

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कैंडिडेट लॉगिन के टैब पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।