रुचि सोया के स्टॉक में आज भी जोरदार तेजी, निवेशकों को 40% का फायदा

0
252

नई दिल्ली। रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Ruchi Soya Industries Ltd) के शेयरों में आज फिर जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 15 पर्सेंट से अधिक भाग गया। इससे पहले कल सोमवार को कंपनी शेयरों में अपर सर्किट लग गया था। शेयरों में 20% तेजी थी। दरअसल, रुचि सोया के बोर्ड ने करीब 4,300 करोड़ रुपये के FPO के लिए रेड-हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को मंजूरी दी है। कंपनी के मुताबिक इश्यू 24 मार्च को खुलेगा और 28 मार्च 2022 को बंद हो जाएगा। इस खबर के बाद से रुचि सोया के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

रुचि सोया के शेयर (Ruchi Soya stock price) आज NSE पर 14.91 पर्सेंट की तेजी के साथ 1,107.85 रुपये पर पहुंच कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर 803.15 रुपये पर बंद हुए थे। यानी सिर्फ दो कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों में 39.35 पर्सेंट की तेजी दर्ज की गई है। इस साल 2022 में YTD के हिसाब से इस शेयर में अब तक 29.81 पर्सेंट की तेजी दर्ज की गई है, वहीं महीने भर में इस शेयर में 31.07 पर्सेंट की तेजी है। अब FPO की मंजूरी की खबर भर से कंपनी के शेयर दो दिन में ही जबरदस्त मुनाफा करा गया। कंपनी के शेयर में आज 143.70 रुपये की तेजी है।

बता दें कि कुछ साल पहले तक खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया भारी कर्ज में दबी थी जिसे बाद में बाबा रामदेव ने संजीवनी दी थी। रामदेव के पतंजिल समूह (Patanjali grpup) ने साल 2019 में रुचि सोया का अधिग्रहण किया था।इस समय रुचि सोया में प्रमोटरों की करीब 99 फीसदी हिस्सेदारी है। एफपीओ के जरिए रुचि सोया कम से कम 9 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। रुचि सोया का ब्रांड नाम न्यूट्रेला है, जो भारत में सोया खाद्य पदार्थों में अग्रणी है। इसे रुचि सोया ने 1980 के दशक में लॉन्च किया था। इसके पास महाकोश, सनरिच, रुचि गोल्ड जैसे ब्रांड भी हैं।