सेंसेक्स 295 अंक बढ़कर 55,846 पर, बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स तेज

0
167

मुंबई। हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 295.75 अंक बढ़कर 55,846.05 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर्स इसे मदद कर रहे हैं। उधर, पेटीएम का स्टॉक 13% टूटकर 672 रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ने इसे नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगा दी थी।

सेंसेक्स आज 64 अंक ऊपर 55,614 पर खुला था। इसके 30 शेयर्स में से 12 गिरावट में और 18 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, SBI, HDFC, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और विप्रो हैं। इंडसइंड बैंक, NTPC, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा में मामूली तेजी है।

इनके अलावा ITC, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक भी बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में डॉ. रेड्‌डी, HCL टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड हैं। एयरटेल, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और टाइटन में मामूली गिरावट है।

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 1,718 के स्टॉक तेजी में और 665 गिरावट में हैं। 50 शेयर्स एक साल के ऊपरी और 8 निचले स्तर पर हैं। 217 स्टॉक अपर सर्किट और 75 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है न तेजी आ सकती है।

लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 253.18 लाख करोड़ रुपए है। शुक्रवार को यह 252.83 लाख करोड़ रुपए था। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ 16,663 पर है। यह 16,663 पर खुला था और 16,629 का निचला तथा 16,702 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स में से नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंक और फाइनेंशियल बढ़त में हैं।

निफ्टी के 50 स्टॉक में से 18 बढ़त में और 31 गिरावट में हैँ। गिरने वालों में भारत पेट्रोलियम, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयल, हीरो मोटो कॉर्प और SBI लाइफ है। बढ़ने वालों में HDFC बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और ICICI बैंक है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 86 अंक बढ़कर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 85.90 अंक बढ़कर 55,550 जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 16,630 पर बंद हुआ।