भाजपा की जीत से बौखलाए गहलोत के मंत्री, बोले BJP Office पर चला देंगे बुलडोजर

0
175

जयपुर। देश के 4 राज्यों में भाजपा की जीत से गहलोत सरकार के मंत्री बौखला गए हैं। खाद्यमंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि ज्यादा घंमड करेगी तो भाजपा के कार्यालय पर बुलडोजर चला देंगे। भाजपा को जीत का घमंड नहीं करना चाहिए। झूठ और फरेब के नाम पर भाजपा ने सरकार बनाई है।

उल्लेखनीय है कि 5 में से 4 राज्यों में जीत पर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में भी बुलडोजर राज आएगा। इस जवाब मे मंत्री खाचरियावास ने पलटवार किया है।

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने विधान सभा के बार मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि भाजपा अपने गलत कामों के लिए देश की जनता से माफी मांगे । मैं कहता हूं कि जीत के घंमड में भाजपा काम नहीं करेगी। भाजपा को अपने गलत कामों के लिए माफी मांगनी चाहिए। वह जय श्रीराम बोलते हैं। हम जय सियाराम बोलेंगे। रामजी तो हमारे हैं। मंत्री खाचरियावान ने पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी के बयान पर भी पलटवा र किया है। खाचरियावास ने कहा कि वासुदेव देवनानी भगवान राम के सहारे कब तक चुनाव जीतेंगे।

खाचरियावास के बयान पर देवनानी का पलटवार
मंत्री खाचरियावास के बयान पर पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने पलटवार किया है। देवनानी ने विधानसभा के बाहर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी राम के पक्ष में नहीं रही। रामसेतु पर कपिल सिब्बल का सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दायर करना इसका ज्वलंत उदाहरण है। कपिल सिब्बल ने राम के अस्तित्व पर ही सवाल लगा दिया था। अब कांग्रेस के नेताओं ने देश भर में मंदिरों में जाना शुरू कर दिया। यूपी में बुलडोजर समाज के दुश्मनों पर चलना चाहिए। जिनसे समाज दुखी होता है उनसे पर बुलडोजर चलना चाहिए।