बेनेली की नई लियोनसिनो 250 बाइक पेश, जानें स्पेसिफिकेशंस

0
270

नई दिल्ली। 2022 Benelli Leoncino 250: इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Benelli (बेनेली) ने यूरोपीय बाजारों के लिए Leoncino 250 (लियोनसिनो 250) के साल 2022 मॉडल को पेश किया है। क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल के लेटेस्ट वर्जन में कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं।

इंजन और पावर: लियोनसिनो 250 में पहले की तरह 250cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 9,250 rpm में 25.4 bhp और 8,000 rpm पर 21 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

लुक और स्टाइल: 2022 Benelli Leoncino 250 (2022 बेनेली लियोनसिनो 250) में एक  नया एलईडी हेडलैम्प दिया गया है जिससे बाइक का फ्रंट लुक बिल्कुल मॉडर्न है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल को नए लुक देने के लिए नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।

फीचर्स: बाइक के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टर्न सिग्नल, अलॉय व्हील, साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट, सिंगल-पीस सीट और एक रियर टायर हगर शामिल है जिस पर लाइसेंस प्लेट होल्डर फिट होता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग: लियोनसिनो 250 में सस्पेंशन के लिए 41 mm USD फ्रंट फोर्क और एक रियर में मोनो-शॉक शामिल है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 280 mm फ्रंट रोटर और 240 mm रियर रोटर मिलता है।