शक्ति सिंह और दीपा यादव ने 24 आवर स्टेडियम रन में फहराया कोटा का परचम

0
9

कोटा/बेंगलुरु। 24 Hour Stadium Run Competition: कोटा के दो साहसी धावकों ने बेंगलुरु में आयोजित 24 आवर स्टेडियम रन प्रतियोगिता में अपनी असाधारण दृढ़ता और साहस का परिचय देते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 30-31 मार्च, 2025 को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न हिस्सों से 51 शीर्ष धावकों ने हिस्सा लिया, जिनमें 41 पुरुष और 10 महिला धावक शामिल थे।

बेंगलुरु की तपती धूप, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, उच्च आद्रता और 24 घंटे लगातार दौड़ने की चुनौती के बावजूद, इन धावकों ने मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए प्रतियोगिता को पूरा किया और कोटा का परचम फहराया।

अदम्य साहस का परिचय
एक्स आर्मी मेन एवं अंतराष्ट्रीय धावक कोटा के चमकते सितारे, शक्ति सिंह हाड़ा ने भी अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 24 घण्टे में 183.2 किलोमीटर की दूरी तय की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, उन्होंने पुरुष धावकों में 7वां और समग्र प्रतियोगिता में 8वां स्थान हासिल किया।

शक्ति सिंह ने बताया “24 घंटे लगातार दौड़ना शारीरिक से ज्यादा मानसिक चुनौती है,””रात के घंटों में जब शरीर थकान से चूर हो जाता है, तब आपका मानसिक संकल्प ही आपको आगे बढ़ाता है।

कोटा की पहली महिला अल्ट्रा-मैराथन धावक दीपा यादव ने 171.6 किलोमीटर की दूरी तय करके इतिहास रच दिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ, दीपा ने महिला धावकों में चौथा स्थान और समग्र प्रतियोगिता में 13वां स्थान हासिल किया।

पूर्व में कोटा को किया है गौरांवित
यह धावक पूर्व में कोटा का नाम रोशन कर चुके है। गौरतलब है​ कि शाक्ति सिंह ने ग्रीस मे आयोजित स्पार्टथलॉन मैराथन में 246 किमी की दूरी 36 घण्टे में पूरी की थी। 197 किमी दूरी की ताऊ देवीलाल स्टेडियम चंडीगढ़ 2024 में आयोजित टफमैन में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया था।दीपा यादव ने चंडीगढ टन मैन 24 में 100 किमी तथा कोटा चम्बल चैलेंज में 84 किमी की दौड़ पूरी की है वही बीटीएस जून चेलेंज स्पर्धा 2019 में 1000 किमी दौडने का कीर्तिमान बनाया।