सेंसेक्स 396 अंक लुढ़क कर 60,322 पर बंद, निफ्टी 18 हजार के नीचे

0
251

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 396 पॉइंट्स (0.65%) टूटकर 60,322 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 110 पॉइंट्स (0.61%) गिरकर 17,999 पर बंद हुआ। बाजार का मार्केट कैप 269.61 लाख करोड़ रुपए रहा।

आज सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में रही। यह शेयर 3.17% टूटकर 2,496 रुपए पर बंद हुआ। आज सुबह BSE सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला था। इसने दिन में 60,199 का निचला स्तर बनाया जबकि 60,802 का हाई बनाया। निफ्टी ने 17,958 का लो बनाया जबकि 18,132 का हाई बनाया।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि 9 शेयर्स बढ़त वाले रहे। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में SBI, अल्ट्राटेक, इंडसइंड और NTPC के शेयर्स 2% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। बढ़त वाले प्रमुख शेयर्स में मारुति का शेयर आज 7.31% के साथ 8 हजार के ऊपर बंद हुआ। जनवरी के बाद यह पहली बार 8 हजार के ऊपर बंद हुआ है। इसके साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के भी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

मिड कैप गिरावट में और स्माल कैप बढ़त में
BSE मिडकैप, BSE100 गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि स्माल कैप बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट वाले इंडेक्स रहे। निफ्टी 50 में प्रमुख गिरावट वाले शेयर्स में रिलायंस, हिंडालको, एसबीआई गिरावट वाले शेयर्स रहे। जबकि बढ़त वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, हीरो मोटो, मारुति और अन्य रहे।