सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 60,718 एवं निफ्टी 18,109 पर बंद

0
198

मुंबई। जोरदार शुरुआत के बाद भी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार कारोबार के अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में कई उतार-चढ़ाव आए और अंत आखिरकार दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60,718.71 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी में भी 6.70 अंक की बढ़त आई। यह 0.04 फीसदी की बढ़त लेकर 18,109.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज सुबह सेंसेक्स 151 पॉइंट्स की बढ़त के साथ खुला। यह सुबह के कारोबार में 61 हजार के आंकड़े को पार कर गया था। दिन में इसने 61,036 का हाई बनाया। निफ्टी ने दिन में 18,210 का हाई बनाया था। निफ्टी नेक्स्ट 50 मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप भी बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल गिरावट के साथ बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी आज 18,140 पर खुला था। निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयर्स में ओएनजीसी, पावरग्रिड, सिप्ला, यूपीएल और आईटीसी रहे। जबकि गिरावट वाले शेयर्स में कोल इंडिया, टाटा स्टील और हिंडालको रहे।

बीएसई के 30 शेयर्स में से 14 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बाकी गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट टाटा स्टील, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस में रही। बढ़त वाले प्रमुख शेयर्स में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, नेस्ले और कोटक महिंद्रा बैंक रहे। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 270.39 लाख करोड़ रुपए रहा।