Motorola ला रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए खूबियां

0
359

नई दिल्ली। भारत में अगले साल यानी 2022 की शुरुआत में 5G नेटवर्क रोलआउट किया जा सकता है। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच भारतीय मार्केट में अफोर्डेबल यानी सस्ती कीमत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़ मची है। इस लिस्ट में Samsung, Xiaomi और Realme जैसी कंपनियों का नाम सामने आता है। Realme के 5G स्मार्टफोन पहले ही भारत में मौजूद हैं।

वहीं Samsung भी जल्द अपना सस्ता 5G फोन Galaxy A13 5G नवंबर में लॉन्च करने जा रही है। जबकि Xiaomi भी सस्ते 5G स्मार्टफोन लॉन्च को तैयार है। हालांकि Samsung, Xiaomi और Realme को सस्ते 5G स्मार्टफोन के मामले में Motorala से जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। Motorola भी जल्द भारत में अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक Motorola भारत में नवंबर माह में अफोर्डेबल 5G फोन Moto G51 5G लॉन्च कर सकती है।

Motorola G51 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Motorola अपने सस्ते 5G स्मार्टफोन को भारत में Moto G51 के नाम से पेश कर सकती है। यह एक लो-बजट 5G स्मार्टफोन होगा। फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर मॉडल नंबर XT2171-2 के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले फोन को 3C सर्टिफिकेशन्स पर लिस्ट किया गया था। लीक रिपोर्ट की मानें, तो Moto G51 स्मार्टफोन को FHD+ रेजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। यह एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 2.21गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया जा सकता है।

मिलेगा 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
Moto G51 5G के बेस वेरिएंट को 4GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Moto G51 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका मेन कैमरा 50MP का होगा। इसके अलाव 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 13MP का सेंसर मिलेगा। Moto G51 5G स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।