बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 59,022 और निफ्टी 17,569 पर

0
256

मुंबई। हफ्ते के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 59166 पर और निफ्टी 17580 पर खुला। बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 16.41 पॉइंट चढ़कर 59,021.68 पर और निफ्टी 7.10 पॉइंट चढ़कर 17,569.10 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 18 शेयर्स बढ़त के साथ और 12 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। जिसमें टेक महिंद्रा के शेयर 4% और NTPC के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं HDFC के शेयर 1% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बाजार को रियल्टी और IT शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। NSE पर दोनों ही इंडेक्स 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। करीब 4% की तेजी के साथ टेक महिंद्रा निफ्टी का टॉप गेनर बना हुआ है।

BSE पर 3,010 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 2,015 शेयर्स बढ़त के साथ और 839 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 258 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 514 पॉइंट चढ़कर 59,005 पर और निफ्टी 165 पॉइंट चढ़कर 17,562 पर बंद हुआ था।

ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के बीच करार
ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच विलय को मंजूरी मिल गई है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ZEEL और SPNI (सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के बीच करार को मंजूरी दे दी है। बोर्ड का मानना है कि यह विलय शेयर धारकों और हितधारकों दोनों के लिए अच्छा साबित होगा। इस डील का असर ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर पर दिख रहा है। कंपनी का शेयर में NSE पर 23% से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।