पहली बार सेंसेक्स 58 हजार और निफ्टी 17,300 के पार

0
411

मुंबई। हफ्ते के आखिरी दिन शक्रवार को बाजार मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स 57,983 के और निफ्टी 17,299 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 230 अंक चढ़कर 58,090 पर और निफ्टी 60 अंक चढ़कर 17,295 पर कारोबार कर रहा है।

हफ्ते के आखिरी दिन बाजार मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स 57,983 पर और निफ्टी 17,299 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 230 अंक चढ़कर 58,090 पर और निफ्टी 60 अंक चढ़कर 17,295 पर कारोबार कर रहा है।

BSE पर 2,242 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,649 शेयर्स बढ़त के साथ और 502 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 253 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 514 पॉइंट चढ़कर 57,852 पर और निफ्टी 158 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,234 पर बंद हुआ था।