सेंसेक्स 54600 और निफ्टी 16550 के पार, फार्मा, IT, FMCG शेयर्स में तेजी

0
395

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को बाजार के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स 55,565.64 पर और निफ्टी 16,545.25 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 45 अंकों की बढ़त के साथ 55,627 पर और निफ्टी 14 अंकों की तेजी के साथ 16,577 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें टेक महिंद्रा के शेयर 3% और एशियन पेंट्स के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं इंडसइंड बैंक के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

बाजार को IT, FMCG और फार्मा शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। NSE पर तीनों इंडेक्स में करीब 1-1% की तेजी है। IT इडेक्स में टेक महिंद्रा के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। फार्मा इंडेक्स में सिप्ला के शेयर करीब 2% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

BSE पर 2,131 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 948 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,096 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 240.17 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 145 अंकों की तेजी के साथ 55,582.58 पर और निफ्टी 33.95 अंकों की तेजी के साथ 16,563 पर बंद हुआ था।