निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स और निफ़्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर

0
437

मुंबई। शेयर बाजार ने मंगलवार को निवेशकों के समर्थन से फिर नया रिकॉर्ड बनाया और बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 54,779.66 का और निफ्टी ने 16,359.25 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स 151.81 अंक चढ़कर 54,554.66 पर और निफ्टी 21.85 अंक चढ़कर 16,280.10 पर बंद हुए।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 शेयर तेजी के साथ और 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें भारती एयरटेल के शेयर 3.73% की तेजी के साथ और टेक महिंद्रा के शेयर 2.65% की बढ़त के साथ बंद हुए। टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 2.84% की गिरावट रही।

बाजार को IT शेयर का सपोर्ट मिला। NSE पर IT इंडेक्स 0.87% की तेजी रही। इंडेक्स में टेक महिंद्रा के शेयर 2.76% की तेजी के साथ 1,323 पर बंद हुए। 3.78% की तेजी के साथ भारती एयरटेल निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

BSE पर 3,374 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 771 बढ़त के साथ और 2,488 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 236.80 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 125.13 अंक चढ़कर 54,402.85 पर और निफ्टी 20.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,258.25 पर बंद हुआ