सेंसेक्स 125 अंक चढ़कर 54,403 पर बंद, निफ्टी 16,250 से ऊपर

0
384

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 125.13 अंक चढ़कर 54,402.85 पर और निफ्टी 20.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,258.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 शेयर तेजी के साथ और 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें M&M के शेयर में 2% और एक्सिस बैंक के शेयर में 1.8% से ज्यादा की तेजी रही।

बाजार को निफ्टी बैंक और IT इंडेक्स का सपोर्ट मिला। NSE पर निफ्टी बैंक 0.60% और IT इंडेक्स 0.44% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं मेटल और PSU बैंक के शेयर्स पर दबाव देखने को मिला। दोनों इंडेक्स में 1.50% से ज्यादा की गिरावट रही।

BSE पर 3,476 शेयर्स में कारोबार हुआ। इसमें 1,291 शेयर्स में बढ़त और 2,045 शेयर्स में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 238.58 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 215 अंक गिरकर 54,277.72 पर और निफ्टी 56 अंक फिसलकर 16,238 पर बंद हुआ था।

कारट्रेड का भी IPO खुला
ऑटो मोबाइल प्लेटफॉर्म कारट्रेड का इश्यू आज से खुल गया है। 11 अगस्त तक निवेशक इसमें पैसे लगा सकेंगे। जिसके लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 1585-1618 रुपए तय किया है। कारट्रेड IPO से 2,998 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। IPO में 9 शेयर यानी एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी जिसके लिए कम से कम 14,562 रुपए का निवेश करना होगा।