मुनाफावसूली से सेंसेक्स 215 अंक फिसल कर 54,278 पर बंद

0
395

मुंबई। बाजार लगातार 4 दिन की तेजी के बाद आज शुक्रवार को कमजोरी के साथ बंद हुए। दिनभर सपाट कारोबार करने के बाद आखिरी घंटे में हल्की मुनाफा वसूली देखने को मिली। सेंसेक्स 215 अंक गिरकर 54,277.72 पर और निफ्टी 56 अंक फिसलकर 16,238 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर्स में तेजी और 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिनमें इंडसइंड बैंक के शेयर 2.79% तेजी के साथ 1026 पर बंद हुआ। वहीं रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ 2090 पर बंद हुए।

बाजार को ऑटो और IT शेयर्स का सपोर्ट मिला। NSE पर ऑटो सेक्टर 0.24% की तेजी के साथ 10,249 पर बंद हुआ।सेक्टर में अमारा राजा बैटरीज के शेयर 1.91% तेजी के साथ 731 रुपए पर बंद हुए। IT सेक्टर 0.30% की बढ़त के साथ 31,211 पर बंद हुआ। सेक्टर में टेक महिंद्रा के शेयर 1.59% की तेजी के साथ 1268 रुपए पर बंद हुए।

BSE पर 3,329 शेयर्स में कारोबार हुआ। इसमें 1,827 शेयर्स में बढ़त और 1,388 शेयर्स में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.53 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। BSE पर 291 कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के हाई पर बंद हुए। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ 54,492.84 पर बंद हुआ था। निफ्टी 35 अंक बढ़त के साथ 16,294 पर बंद हुआ था।