गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

0
792

नई दिल्ली। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा आईआईटी समेत अन्य बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में एमटेक व पीएचडी कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए, सरकारी स्कॉलरशिप्स और अप्रेंटिसशिप्स की योग्यता प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। कई सरकारी नौकरियां भी गेट स्कोर के आधार (Govt Jobs on Gate score) पर दी जाती हैं। वर्ष 2022 के लिए यह परीक्षा आईआईटी खगड़गपुर (IIT kgp) आयोजित कर रहा है। जानें कब होगा गेट एग्जाम 2022? कब और कैसे करें रजिस्टर? क्या है रजिस्ट्रेशन फीस? सब कुछ…

Gate 2022 exam date
गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 05 फरवरी, 06 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी 2022 को किया जाएगा। हालांकि आईआईटी खड़गपुर ने कहा है कि कोविड-19 (Covid 19) के हालात के मद्देनजर इसमें बदलाव संभव है।

Gate 2022 schedule

  • 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू – 30 अगस्त 2021
  • रेगुलर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खत्म
  • 24 सितंबर लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख – 01 अक्टूबर 2021
  • एग्जाम की तारीख – 05, 06, 12 और 13 फरवर 2022
  • गेट रिजल्ट की तारीख – 17 मार्च 2022

GATE 2022 registration: कैसे करें रजिस्टर
गेट 2022 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी। गेट 2022 की वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा। आप एक या दो पेपर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन आवेदन फॉर्म एक ही भरा जाएगा। अगर आपने एक से ज्यादा आवेदन फॉर्म भरे तो, उनमें से एक ही स्वीकार किया जाएगा। बाकि रद्द कर दिये जाएंगे और उनकी फीस भी वापस नहीं होगी।

गेट 2022 रजिस्ट्रेशन की फीस
एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए गेट एप्लीकेशन फीस – 750 रुपये
लेट फीस के साथ कुल फीस – 1250 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस – 1500 रुपये
लेट फीस के साथ 2000 रुपये शुल्क भरना होगा।