मुंबई। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 192.92 अंक उछल कर 48497.88 और निफ्टी 26.45 अंक बढ़कर 14722.95 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 208.13 अंक और निफ्टी 52.9 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 471.01 पॉइंट नीचे 48,690.80 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 154.25 अंक की गिरावट के साथ 14,696.50 पर बंद हुआ था। गुरुवार को ईद के त्योहार की वजह से बाजार बंद थे।
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 1.29% की बढ़त के साथ 433.79 अंक ऊपर 34,021.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.72% की बढ़त के साथ 93.31 अंक ऊपर 13,125.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 49.46 पॉइंट ऊपर 4,112.50 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
जापान और कोरिया के बाजारों में गिरावट
- जापान का निक्केई इंडेक्स 480 पॉइंट ऊपर 27,929 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 36 अंक की बढ़त के साथ 3,466 पर बना है।
- हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 192 पॉइंट ऊपर 27,907 पर कारोबार कर रहा है।
- कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 26 अंकों की बढ़त के साथ 3,148 पर आ गया है।
- ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 75 पॉइंट ऊपर 7,266 पर पहुंच गया है।

