कोटा मंडी में नए चने की दस्तक, ऊपर में 4150 रुपए क्विंटल बिका

0
728

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को नए चने की 40 बोरी की आवक हुई, जो ऊपर में 4150 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। ऊंचे भावों पर समर्थन नहीं मिलने से धान- 1121 व पूसा 25 रुपए प्रति क्विंटल मंदा बिका। आवक की कमी और प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन और सरसों पुरानी 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिकी। मंडी में लगभग 30 हजार बोरी की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 300 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल क्वालिटी 1600 से 1650 गेहूं टुकड़ी एवरेज क्वालिटी 1650 से 1670 गेहूं बेस्ट क्वालिटी 1670 से 1740 मक्का 1200 से 1350 जौ 1200 से 1350 ज्वार 1100 से 3000 धान सुगन्धा 1600 से 2100 धान पूसा वन (DP) 2400 से 2750 धान (1509) 1800 से 2150 धान (1121) 2200 से 2711 धान (1718) 2400 से 2650 सोयाबीन 3500 से 4700 सरसो पुरानी 5300 से 5800 सरसों नई 4800 से 5700अलसी 4500 से 5000 तिल्ली 7000 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल।

ग्वार 3000 से 3650 मैथी 3800 से 5000 नई 4500 से 5000 मसूर 4000 से 4500 चना 3400 से 4150 चना मौसमी 3600 से 4150 चना नया 3800 उड़द पुराना 2500 से 6500 उड़द नया 5800 से 7100 धनिया काला 4000 से 4500 धनिया बादामी 4500 से 5100 धनिया ईगल 5200 से 5350 धनिया रंगदार 5400 से 5800 धनिया नया बादामी 3800 से 4800 धनिया नया ईगल 4700 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल रहा। लहसुन 1300 से 8800 रुपये प्रति क्विंटल रहा।