नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोने चांदी गुरुवार (15 अक्टूबर) को तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी थमने के बीच निचले स्तर पर सोने चांदी की खरीद निकलना है।
ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,170 के डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 56 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,47,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,09,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,634 रुपये की तेजी के साथ 1,47,482 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,848 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,550 रुपये की तेजी के साथ 1,47,398 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 690 रुपये की तेजी के साथ 2,09,028 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,08,338 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 832 रुपये की तेजी के साथ 2,09,170 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,128.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,107.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 60.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,168.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 55.80 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 55.87 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 56.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

