कोटा। नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर 2026 को संभावित गंभीर सड़क यातायात जाम को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों के परिचालन में अतिरिक्त बदलाव किया गया है। पूर्व में कोटा मंडल से संबंधित 7 ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी की गई थी। अब 5 अन्य ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। इस प्रकार कुल 12 ट्रेनें निरस्त एवं 2 ट्रेनें री-शेड्यूल रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है –
नई निरस्त ट्रेनें (बुलेटिन-02) :
- गाड़ी संख्या 12060 हजरत निजामुद्दीन–कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20451 सोगरिया–नई दिल्ली एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन सोगरिया से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल 10 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली–इंदौर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन नई दिल्ली से रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12248 हजरत निजामुद्दीन–बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
पूर्व में घोषित निरस्त ट्रेनें :
- गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन डॉ. अम्बेडकर नगर से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 09 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन इंदौर से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12415 इंदौर–नई दिल्ली एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन इंदौर से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12247 बान्द्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन बान्द्रा टर्मिनस से निरस्त रहेगी, जो सामान्यतः 10 अक्टूबर को कोटा पहुंचती है।
- गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन उदयपुर सिटी से निरस्त रहेगी, जो सामान्यतः 10 अक्टूबर को कोटा पहुंचती है।
- गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन–उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी, जो सामान्यतः 11 अक्टूबर को कोटा पहुंचती है।
- गाड़ी संख्या 12059 कोटा–हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन कोटा से निरस्त रहेगी।
री-शेड्यूल ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 12951 मुम्बई सेन्ट्रल–नई दिल्ली एक्सप्रेस, 9 अक्टूबर को मुम्बई सेन्ट्रल से निर्धारित समय 17:00 बजे के स्थान पर 5 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12953 मुम्बई सेन्ट्रल–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 9 अक्टूबर को मुम्बई सेन्ट्रल से निर्धारित समय 17:10 बजे के स्थान पर 5 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

