संगीतप्रेमियों के लिए जाजिम शर्मा और अलीना भारती की ग़ज़ल संध्या आज

0
23

कोटा। शहर के संगीतप्रेमियों के लिए शनिवार की शाम गजल, बॉलीवुड क्लासिक्स और सूफी संगीत के नाम रहेगी। सृजन द स्पार्क कोटा की ओर से 3 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे श्रीनाथपुरम सेक्टर-ए स्थित निजी स्कूल के ऑडिटोरियम में ‘गीतांजलि’ लाइव म्यूजिकल इवनिंग आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक कल्पना देवी होंगी।

अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना, सचिव संजीव अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के गजल गायक जाजिम शर्मा और जयपुर की गायिका अलीना भारती प्रस्तुति देंगी। जाजिम शर्मा हिंदी, उर्दू और पंजाबी में गायन के लिए पहचान रखते हैं। उन्होंने ‘सा रे गा मा पा’ के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा फिल्मों में भी गायन किया है।

अलीना भारती सेनिया घराने की संगीत परंपरा से जुड़ी हैं। वह गजल, पुराने बॉलीवुड गीतों और सूफी संगीत के लिए जानी जाती हैं। सीसीआरटी स्कॉलरशिप प्राप्त अलीना रेडियो-प्रमाणित गायिका हैं और ‘सुपर सिंगर राजस्थान’ की विजेता रह चुकी हैं।

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप सिंह गौर ने बताया कि प्रवेश गेट नंबर-2 से होगा। उपाध्यक्ष अनिमेष जैन एवं कोषाध्यक्ष विकास अजमेरा सहकोषाध्यक्ष अनिश बिरला, राजकुमार जैन, कुलदीप माथुर, मनीष पाटनी, कपील सिद्धार्थ सहित आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है।