माताश्री के श्राद्ध दिवस पर वृद्धजनों को प्रेम और सम्मान के साथ कराया भोजन

0
47

कोटा। सेवा प्रकल्प-भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा द्वारा कार्यकारिणी सदस्य कमलेश माहेश्वरी एवं सचिव पुरूषोत्तम माहेश्वरी के सौजन्य से माताश्री कौशल्या देवी के श्राद्ध दिवस पर सोमवार को वृद्ध जनों के लिए भोजन व्यवस्था की गई l सचिव पुरुषोत्तम माहेश्वरी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद नगर स्थित वृद्धाश्रम में सभी वृद्ध जनों को प्रेम और सम्मान के साथ भोजन कराया गयाl

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित उनके परिजन अग्रज विजय माहेश्वरी, भारती माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, दिव्यान्शु माहेश्वरी, रानी माहेश्वरी, मास्टर रियान्श, एवं भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा के अशोक जैथलिया, प्रेमलता जैथलिया, पीपी गुप्ता, अनिल कोठारी, बीके विजय, कविता विजय, नरेंद्र खण्डेलवाल, सुनीता खण्डेलवाल आदि ने वृद्धजन को भोजन कराने में सहयोग किय l

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व सेवा प्रकल्प शाखा की ओर से शनिवार को वृद्धाश्रम में 21 वृद्धजनों के नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान शाखा सचिव पुरूषोत्तम माहेश्वरी, कमलेश माहेश्वरी, दिव्यान्शु , रमेश गुप्ता, रेखा गुप्ता, निर्मला मूंदड़ा, देवकी नंदन गुप्ता, सुधा गुप्ता, रमेश खण्डेलवाल, पीपी गुप्ता, कृष्णवर्धन गुप्ता और मुनीश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे l