शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, सेंसेक्स 77541 पर, निफ्टी 24250 के पार बंद

0
2

नई दिल्ली। Stock Market Closed: सेंसेक्स और निफ्टी की शुक्रवार को फ्लैट क्लोजिंग हुई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 3.11 अंक की तेजी के साथ 77540.83 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी में 0.08 प्रतिशत या फिर 20.15 अंक की उछाल के साथ 24252 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, आज शुक्रवार को निफ्टी का हाई 24284.05 अंक और लो 24206.80 अंक रहा है।

सेंसेक्स की टॉप 30 में से 14 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल पावर ग्रिड के शेयरों दर्ज की गई। बीईएल, कोटक बैंक, एनटीपीस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। ट्रेंट, मारुति, इंडिगो के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है। इन सभी कंपनियों के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए हैं।

ग्लोबल मार्केट के संकेत बहुत अच्छे नहीं होने और कच्चे तेल की बढ़ते दामों के दबाव के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 163 अंकों की बढ़त के साथ 77701 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत 52 अंकों की बढ़त के साथ 24284 के लेवल से की।