डॉ. दीपक श्रीवास्तव को इंडो-अफ्रीकन एकेडमिक मेंटर अवॉर्ड से नवाजा

0
3

कोटा। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय, कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में संभागीय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं कोटा संभाग के सार्वजनिक पुस्तकालयों के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ‘इंडो-अफ्रीकन एकेडमिक मेंटर अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मैरीयम अबाचा अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ नाइजीरिया (MAAUN), कानो, नाइजीरिया द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में विधायक संदीप शर्मा, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) निमित कुमार चौधरी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी तथा सम्मेलन निदेशक एवं ओएसडी, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, राजस्थान सरकार डॉ. मृदुला चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. श्रीवास्तव को यह सम्मान अकादमिक मेंटरशिप, शोध निर्देशन, क्षमता निर्माण तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और भारत-अफ्रीका के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया।