कोटा। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए कोटा से होकर चलने वाली गाड़ी सं. 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 1-1 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी सं. 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 19.08.2026 तक तथा गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 21.08.2026 तक 1-1 अतिरिक्त फेरे के साथ चलेगी। दोनों गाड़ियां निर्धारित ठहराव, समय-सारणी एवं कोच संरचना के अनुसार संचालित होंगी।

