भारी वर्षा के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली ये चार ट्रेनें प्रभावित

0
19

तीन ट्रेनें पूर्णतः निरस्त, एक उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट

कोटा। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के घोरवाद–उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य स्थित पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने के कारण एहतियातन इस रेलखंड पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस, 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस तथा 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 23 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली सेवाएं पूर्णतः निरस्त कर दी गई हैं।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12910 हज़रत निज़ामुद्दीन–बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई को हज़रत निज़ामुद्दीन से रवाना हुई थी, को उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह ट्रेन उधना–बांद्रा टर्मिनस खंड के मध्य निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व एनटीईएस (NTES) ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in पर अपनी गाड़ी की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।