नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर ब्रेक लगा है। बीते दिनों लगातार रिकॉर्ड बनाने के बाद गुरुवार (9 अक्टूबर) को दोनों के कीमती धातुओं के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।
खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,22,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,48,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,098 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,111 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,209 रुपये था।
खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 539 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,670 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,23,197 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,111 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,23,450 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,105 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,750 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,855 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,290 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,565 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,50,282 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,061.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,070.50 डॉलर प्रति औंस था।
खबर लिखे जाने के समय यह 38.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,032.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस सप्ताह 4,081 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.45 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.99 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 48.11 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 49.19 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।

