9.5 लाख रुपये कीमत में 430Km की रेंज वाली Nammi 01 EV पेश

99

नई दिल्ली। चीनी की कंपनी डोंगफेंग (Dongfeng) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक नम्मी 01 EV (Nammi 01 EV) को पेश किया है। ये कार 21वें गुआंगजो ऑटो शो में पेश की गई है। खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत सिर्फ 79,800 युआन (लगभग 9.50 लाख रुपए) से शुरू है।

वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 109,800 युआन (लगभग 13.02 लाख रुपए) है। इस किफायती कीमत के बाद भी सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 430KM तक है। ये भारत आती है तब टाटा नेक्सन, टाटा टियागो, महिंद्रा XUV400, एमजी कॉमेट, सिट्रोन eC3 जैसे मॉडल के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

एक्सटीरियर: डोंगफेंग नम्मी 01 EV देखने में काफी खूबसूरत और मजबूत प्रोफाइल वाली इलेक्ट्रिक कार है। ये आसानी से आपका ध्यान अपनी तरफ खींच सकती है। इसक मुख्य हाइलाइट्स में एक बंद ग्रिल, ट्राइंगुलर हेडलैंप, इंटरकनेक्टिंग LED स्ट्रिप के साथ स्कील LED DRLs और मेटेलिक फिनिश में ट्रैपेजॉइडल डिजाइन एलिमेंट के साथ मेश-टाइप एयर डैम शामिल हैं। साइड प्रोफाइल में एक छोटी रेखा है जो सामने के बोनट से लेकर पीछे के टेल लैंप तक फैली है।

इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल : कार में इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ डुअल-टोन ORVMs, फ्लश डोर के हैंडल, डोर के पैनल पर गहरे खांचे, गोलाकार पहिया मेहराब, ब्लैक-आउट पिलर्स और स्पोर्टी एलॉय व्हील शामिल हैं। पीछे की तरफ, नम्मी 01 में रेक्ड विंडशील्ड और स्लीक किनारों के साथ ट्रैपेजॉइडल टेललैंप हैं। ईवी में पर्पल और चमकीला यलो ग्रीन जैसे कुछ रोमांचक कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, एक्सटीरियर का कलर हाथीदांत की तरह व्हाइट और लाइट ब्लू है।

इंटीरियर: डोंगफेंग नम्मी 01 मिनिमम डिजाइन अप्रोच को फॉलो करती है। इसके डैशबोर्ड पर सेंटर कंसोल पर केवल कुछ फिजिकल बटन दिए हैं। कस्टरमर को बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के मिलता है। इसकी मदद से कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे।

इसमें कुछ यूटीलिटी बॉक्स भी दिए हैं। जैसे इसमें ड्रॉवर-टाइप ग्लॉव बॉक्स मिल जाता है। इसमें फुली-वाइड AC वेंट, माउंटेड कंट्रोल के साथ दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलते हैं। कार के अंदर ब्लैक और व्हाइट कलर की डुअल-टोन थीम मिलती है। सीट को मोड़ने के बाद कार में 945 लीटर का बूट स्पेस तैयार हो जाता है।

डोंगफेंग नम्मी 01 EV की रेंज: नम्मी एक नया ब्रांड है जिसे डोंगफेंग ने इसी साल अगस्त में लॉन्च किया था। इसका फोकस विशेष रूप से छोटे इलेक्ट्रिक व्हीकल पर होगा। कंपनी का फोकस महिला ग्राहकों पर है। नम्मी 01 डोंगफेंग S3 प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाला पहला व्हीकल है। इस कार की लंबाई 4,030mm, चौड़ाई 1,810mm और ऊंचाी 1,570mm है। इसका व्हीलबेस 2,660mm है। वैरिएंट के आधार पर इसमें 16-इंच या 17-इंच के व्हील मिलते हैं। इसमें 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिसटेंस मिलता है।

रेंज: डोंगफेंग नम्मी 01 में फ्रंट-व्हील ड्राइव है। इस 2 रेंज ऑप्शन 330Km और 430Km मिलते हैं। इनमें क्रमश: 31.45 kWh और 42.3 kW बैटरी पैक दिए हैं। बैटरी पैक में लिथियम आयरन फॉस्फेट वाले हैं। इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 70 किलोवाट या 95 पीएस का पावर जनरेट कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 140 किमी/घंटा है। ईवी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे 400V फास्ट चार्जर से 8 मिनट में 200Km के लिए चार्ज कर सकते हैं।