2023 होंडा EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगा 48Km की रेंज

0
74

नई दिल्ली। 2023 Honda EM1 Electric Scooter: होंडा कंपनी ने 2023 होंडा EM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इसमें होंडा मोबाइल पावर पैक-ई रिमूवेबल बैटरी मिलती है। ये एक छोटा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी इस ई-स्कूटर की मदद से युवाओं और छोटे ग्राहकों को अपनी तरफ खींचना चाहती है।

कंपनी ने पिछले साल सितंबर में ऐलान किया था कि वो 2025 तक 10 या अधिक होंडा EM1 e इलेक्ट्रिक 2W लेकर आएगी। होंडा 2040 तक कार्बन न्यूट्रल होने का प्लान बना चुकी है।

6 घंटे में 100% चार्ज: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम-ऑयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन 10.3 किलोग्राम है। बैटरी की लंबाई 298mm, गहराई 177mm और ऊंचाई 156mm है। इस बैटरी की कैपेसिटी 1.47 kWh की है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए ऑप्शन 270W AC चार्जर मिलता है। जो इसे 6 घंटे में 0-100% और 2 घंटे 40 मिनट में 25-75% तक चार्ज कर देता है। स्कूटर में 0.58 kW (0.77 bhp) ब्रशलेस हब मोटर मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा है।

सिंगल चार्ज पर 48Km की रेंज: इस स्कूटर की रेंज की बात करें तो नॉर्मल मोट में इसकी रेंज 41.3Km और ECON मोड में 48Km रेंज का दावा है। होंडा 2500 चार्ज साइकिल का भी दावा करती है। इस ई-स्कूटर का वजन बैटरी के साथ 95 किलोग्राम है। इसकी लंबाई 1860mm, चौड़ाी 680mm और ऊंचाई 1080mm है।

इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 130mm है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 740mm और व्हीलबेस 1300mm है। दूसरे कम्पोनेंट की बात करें तो इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन अप फ्रंट, रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, कॉम्बी ब्रेकिंग के साथ फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेकिंग, 12-इंच फ्रंट व्हील और 10-इंच रियर व्हील शामिल है।