होली के बाद उत्पादक मंडियों में चने की आवक बढ़ने से कीमतों में गिरावट का अनुमान

0
46

नई दिल्ली। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी का रुख रहा। लेकिन सप्ताहांत में उत्पादक मंडियों मे उपलब्धता बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से कीमतों में गिरावट देखी गयी। होली के बाद राजस्थान व मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों में चना की आवक का दबाव देखा जा सकता है जिससे चना की कीमतों पर दबाव बन सकता है।

कर्नाटक व महाराष्ट्र में चना के कमजोर उत्पादन को देखते हुए यहां चना में स्टॉक करना लाभदायक रहेगा। दाल मिलर्स की लिवाली बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 6000 रुपए नया 5875/5900 रुपए व राजस्थान लाइन 6050 रुपए नया 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

पोर्ट: घरेलु माल की उपलब्धता बढ़ने से आयातित चना में इस साप्ताह मांग सुस्त रही। जिस कारण चालू साप्ताह के दौरान तंज़ानिया चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

राजस्थान: उत्पादक मंडियों में नए चना की उपलब्धता बढ़ने दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4700/5450 रुपए जयपुर 6000/50 नया 5900/5950 रुपए बीकानेर 5750/5800 रुपए व किशनगढ़ 5000/5500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

महाराष्ट्र: घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5700/6450 रुपए लातुर 6000/6600 रुपए अकोला 5800/5825 रुपए नागपुर 5825/5850 रुपए उदगीर 5600/5900 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

मध्य प्रदेश: लिवाली कमजोर बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरीदर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5800 रुपए बीना 5600/6000 रुपए गंजबासोदा 5400/5800 रुपए कटनी 6075/6125 रुपए व इंदौर 6000/6050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

कर्नाटक:बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 5750/6200 रुपए बीदर 5800/6500 रुपए गदग 5969/6469 रुपए व हुबली 5702/6025 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

अन्य: चौतरफा तेजी के सपोर्ट व ग्राहकी बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत 5750/5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयीं।

चना दाल: चना की तेजी के सपोर्ट व मांग बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7000/7250 रुपए भाटापरा 7250 रुपए कटनी 7400 रुपए,गुलबर्गा 7000/7200 रुपए जलगांव 7100 रुपए इंदौर 7100/7200 रुपए व कानपुर 7100/7200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।