हीरो स्प्लेंडर प्लस एवं पैसन प्रो का नया मिलियन एडिशन लॉन्च, जानें फीचर्स

0
1126

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने आज बाजार में अपनी दो मशहूर कम्यूटर बाइक्स Splendor Plus और Passion Pro का नया मिलियन एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने बीते दिनों अपनी 10 करोडवीं बाइक के तौर पर Xtreme 160R को फैक्ट्री से रोल ऑउट किया था, जिसे आज लॉन्च किया गया है। अब कंपनी ने इन दोनों कम्यूटर बाइक्स को बाजार में उतारा है।

कंपनी ने बीते जनवरी महीने में अपनी 10 करोड़वीं बाइक्स को फैक्ट्री से रोल आउट करने के साथ ही घोषणा की थी कि वो अपने लाइन अप के सभी मॉडलों का एक स्पेशल एडिशल लॉन्च करेगी। इन बाइक्स में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं। Splendor Plus का मिलियन एडिशन केवल एक ट्रिम में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 67,095 रुपये है। वहीं Passion Pro के मिलियन एडिशन ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 69,200 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 71,400 रुपये है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि, कंपनी ने इन बाइक्स में कुछ नए ग्रॉफिक्स दिए हैं। इन बाइक्स को कंपनी ने रेड और व्हाइट कलर के डुअल पेंट स्कीम से सजाया है। इसके अलावा बाइक्स के एक्सटीरियर या डिजाइन में अन्य किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये काफी हद तक रेगुलर मॉडल जैसी ही है।

इंजन क्षमता: कंपनी ने इन बाइक्स के मैकेनिज्म में कोई बदलाव नहीं किया है। Splendor Plus पहले की तरह 97.2cc की क्षमता के सिंगल सिलिंडर इंजन के साथ आ रही है जो कि 7.9bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं Passion Pro में कंपनी ने 113cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है जो कि 9bhp की पावर और 9.89Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों बाइक्स में फीचर्स भी पहले जैसे ही हैं।

कंपनी जल्द ही अपने अन्य मॉडलों के मिलियन एडिशन को भी बाजार में उतारेगी। जिसमें Destini 125 और Maestro Edge जैसे स्कूटर भी शामिल हैं। Hero MotoCorp दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है जिसने 10 करोड़वीं बाइक के उत्पादन का आंकड़ा छुआ है, भारत के अलावा अन्य कई देशों में कंपनी अपने बाइक्स को एक्सपोर्ट करती है।