हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 507 अंक उछल कर 59,697 निफ्टी 17,800 पर

0
273

मुंबई। पॉजिटीव ग्लोबल संकेतों के बीच गुरुवार को बाजार हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 59,632 पर और निफ्टी 17,810 पॉइंट पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 507.04 पॉइंट चढ़कर 59,696.77 पर और निफ्टी 154.20 पॉइंट चढ़कर पर 17,800.20 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 29 शेयर बढ़त के साथ और 1 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें टाइटन के शेयर 8% और इंडसइंड बैंक, M&M के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी है।

BSE पर 2,405 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,960 शेयर्स बढ़त के साथ और 357 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 264 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 555 पॉइंट यानी 0.93% गिरकर 59,189 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.99% की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ था।