स्टॉक तंगी से इंदौर मंडी में मूंग दाल और मूंग मोगर के भाव में उछाल

123

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज‌ मंडी में मंगलवार को मिलर्स की ग्राहकी से उड़द के भाव में 500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। स्टॉक तंगी से आज मूंग की दाल 200 रुपये और मूंग मोगर 400 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका।

दलहन चना कांटा 5900 से 6000, चना विशाल 5700 से 5800, मसूर 6250 से 6300, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9000 से 10500, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 10600 से 11000, तुअर (कर्नाटक) 10900 से 11200, मूंग 8200 से 9000, मूंग हल्की 6800 से 7200, उड़द 8000 से 9000, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 14100 से 14200 तुअर दाल फूल 14500 से 14600, तुअर दाल बोल्ड 15500 से 16000, आयातित तुअर दाल 12900 से 13000, चना दाल 7550 से 8050, मसूर दाल 7800 से 8100, मूंग दाल 10200 से 10500, मूंग मोगर 10800 से 11100, उड़द दाल 10000 से 10300, उड़द मोगर 10700 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।