सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन आज से नियमित चलेगी

0
71

कोटा। सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस (Sogaria-New Delhi Express) आज यानी शुक्रवार से नियमित रूप से चलेगी। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने दी।

उन्होंने बताया कि कुहांसे के मद्देनजर के सोगरिया से नई दिल्ली के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20451/20452 सोगरिया-नई दिल्ली-सोगरिया विगत तीन माह से निरस्त थी। जिसका नियमित संचालन दोनों दिशाओं में आज मार्च से होगा। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सोगरिया से शाम 16.20 बजे एवं नई दिल्ली से सुबह 07.10 बजे प्रस्थान करेगी।