सेंसेक्स 581 अंक लुढ़क कर 28,288 पर बंद और निफ्टी 199 अंक फिसला

727

मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार को तेज रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स में 2155 अंक की गिरावट के बाद 501 अंक की बढ़त दर्ज की गई। इसी तरह निफ्टी 636 पॉइंट गिरने के बाद करीब 107 अंक ऊपर आ गया। हालांकि, बाजार बढ़त के साथ बंद नहीं हो सका। सेंसेक्स ने 581.28 अंक नीचे 28,288.23 पर और निफ्टी ने 199.10 पॉइंट नीचे 8,269.70 पर कारोबार खत्म किया। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1809 अंक नीचे खुला। वहीं, निफ्टी भी 490.50 पॉइंट के नुकसान के साथ 7,978.30 पर आ गया।

बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी 6% लुढ़ककर 3 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। बैंक शेयरों में बंधन बैंक में सबसे ज्यादा 11% नुकसान देखा गया। इंडसइंड बैंक और कोटक बैंक 9-9 फीसदी लुढ़क गए। एचडीएफसी बैंक 7% और आईसीआईसीआई बैंक 5.7% नीचे आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 75 के करीब पहुंचा। रुपए में भी तेज गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले यह 70 पैसे की गिरावट के साथ 74.96 पर खुला। बुधवार को 74.26 पर बंद हुआ था।