संभाग की कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता: कोटा आईजी

0
5
आईजी हरेन्द्र कुमार महावर का पदभार ग्रहण करने पर अभिनंदन करते होटल फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी।

कोटा। हरेन्द्र कुमार महावर को पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेन्ज का पदभार ग्रहण करने पर कोटा व्यापार महासंघ एवं होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन की और से अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महावर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हाड़ोती क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की होगी। इसके लिए सभी के सहयोग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कोटा शिक्षा नगरी होने के कारण यहां पर विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही यहां पर अपराधों पर पूर्ण अंकुश एवं नशा मुक्ति की दिशा में भी पुलिस प्रशासन मुस्तेदी से कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि कोटा शैक्षणिक औद्योगिक एवं पर्यटक नगरी की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां पर व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठन सदैव पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य बिठाकर शहर की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। पुलिस प्रशासन को सदेव सहयोग प्रदान करते है

इस अवसर पर इन्द्रा विहार विकास सोसायटी के अध्यक्ष अशोक लड्डा ने पुलिस महानिरीक्षक हिरेन्द्र कुमार महावर का स्वागत करते हुए कहा कि कोटा शहर के हर मोहल्लो मे समितियां बनी हुई है, जो शहर की कानून व्यवस्था और उस क्षेत्र के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं।

उन्होंने कहा कि गली मोहल्लों की कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निरन्तर गश्त एवं निगरानी रखी जानी चाहिए, जिससे असामाजिक तत्वों एवं चोरी अवांछनीय गतिविधियों की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।