शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की कमाई पहुंची 258 करोड़ के पास

1653

शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह’ का जादू अब भी बॉक्स ऑफिस पर चलता नजर आ रहा है। फिल्म वे चौथे सोमवार को करीब 1.50 करोड़ की कमाई और इस तरह कुल कमाई का आकड़ा 258 करोड़ तक जा पहुंचा है।

boxofficeindia में छपी रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म चौथे वीक में करीब 15 करोड़ की कमाई करते हुए चौथे वीक में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर शामिल हो सकती है। एक नजर ‘कबीर सिंह’ की अब तक की कमाई पर।

पहला वीक : करीब 1,33,13,00,000 रुपए
दूसरा वीक: करीब 78,18,00,000 रुपए
तीसरा वीक: करीब 35,40,00,000 रुपए
शुक्रवार: करीब 2,25,00,000 रुपए
शनिवार: करीब 3,50,00,000 रुपए
रविवार: करीब 3,75,00,000 रुपए
सोमवार: करीब 1,50,00,000 रुपए
चौथे वीक: करीब 11,00,00,000 रुपए (चार दिनों में)

कुल कमाई अब तक: करीब 2,57,71,00,000 रुपए

फिल्म में शाहिद कपूर ने कबीर सिंह नाम के एक गुस्सैल डॉक्टर की भूमिका निभाई है जिसकी गर्लफ्रेंड की भूमिका कियारा आडवाणी ने निभाई है। गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हो जाने के बाद कबीर सिंह खुद शराब और ड्रग्स में डुबो लेता है। फिल्म तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक है और इसमें अर्जन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय, कामिनी कौशल, आदिल हुसैन और निकिता दत्ता ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।