Sunday, 12 May 2024
Trending
स्टॉक मार्केट

वैक्सीनेशन और विदेशी निवेश से सेंसेक्स सर्वोच्च स्तर 44,000 के पार बंद

मुंबई। वैक्सीनेशन की खबर और लार्ज कैप शेयरों में तेजी के चलते बाजार में तेजी रही। BSE सेंसेक्स 194.90 अंक ऊपर 44,077.15 पर और निफ्टी 67.40 अंक ऊपर 12,926.45 पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,271.15 और निफ्टी 12,962.10 को टच किया, जो दोनों इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर है। सोमवार को आईटी शेयरों में शानदार तेजी बढ़त रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स 597 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में तेजी से BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 173.43 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया।

निफ्टी में ओएनजीसी का शेयर 6% की तेजी रही। इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की बढ़त रही। मेटल इंडेक्स में सेल का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ है। डॉ. रेड्डीज का शेयर भी 3% ऊपर बंद हुआ। वहीं, एचडीएफसी का शेयर 3% नीचे बंद हुआ। ICICI बैंक का शेयर 2% नीचे फिसल गया। सुबह सेंसेक्स 281.17 अंक ऊपर 44,164.17 पर और निफ्टी 116.65 अंक ऊपर 12,960.30 पर खुला था।

ग्लैंड फार्मा के शेयरों में 36% ऊपर चढ़ा
BSE में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 2% ऊपर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप भी 13.19 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। BSE में ग्लैंड फार्मा का शेयर 15% ऊपर 2091.85 पर बंद हुआ है। शेयर दो दिनों में 36% ऊपर बढ़ चुका है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को बाजार में 1701 के भाव पर लिस्ट हुआ था।

बाजार में तेजी की वजह

  • FPI निवेश – इस साल 3-20 नवंबर के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) ने कुल 49.55 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है। इससे पहले अक्टूबर में FPI द्वारा कुल 22.03 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था।
  • दिग्गज शेयरों में तेजी – बाजार में लार्ज कैप शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3% और टीसीएस का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। एचसीएल टेक, कोटक बैंक, इंफोसिस और अन्य शेयरों में तेजी है।
  • कोरोना वैक्सीन – अमेरिका में इसी साल 11 दिसंबर से वैक्सीनेशन शुरु होगा। भारत में यह अगले साल मार्च से शुरु होगा। खबर से बाजार में खरीदारी है।

एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 34.66 अंकों की बढ़त के साथ 26,486.20 पर बंद हुआ है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 36.76 अंकों की बढ़त के साथ 3,414 पर बंद हुआ है। सोमवार को जापान का निक्केई इंडेक्स बंद था।

About author

Articles

लेटेस्ट हिंदी समाचारों का पोर्टल। हर कदम आपके साथ चले। देश-विदेश, राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, गेजेट्स, स्टॉक मार्केट, निवेश, टैक्स एवं फाइनेंशियल समाचारों के लिए www.lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live पढ़िए। समाचार मोबाइल, डेस्कटॉप और टेबलेट पर पढ़ने के लिए आज ही लॉग ऑन कीजिये www.lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live पर।
Related posts
स्टॉक मार्केट

Stock Market: सेंसेक्स 303 अंक टूटकर 73,221 पर और निफ्टी 22,250 से नीचे

मुंबई। Stock Market Opened: शेयर बाजार में गुरुवार…
Read more
स्टॉक मार्केट

Stock Market: सेंसेक्स 45 अंक लुढ़क कर 73,500 से नीचे, निफ्टी 22,302 पर बंद

मुंबई। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में…
Read more
स्टॉक मार्केट

Stock Market: सेंसेक्स 384 अंक टूटकर 73550 से नीचे और निफ्टी 22302 पर बंद

मुंबई। Stock Market Closed: बिकवाली के दबाव में…
Read more
Newsletter
Become a Trendsetter
Sign up for Davenport’s Daily Digest and get the best of Davenport, tailored for you.